Introduction to HTML <meta> Tag

<meta> tag द्वारा meta-data को represent किया जाता है। Metadata का मतलब data के बारे में data होता है। अगर आसान शब्दों में कहें तो <meta> tag HTML document के बारे में information provide करता है।

<meta> tag का content web page में display नहीं होता है। Meta-data browsers और search engines द्वारा use किया जाता है। <meta> tags के माध्यम से search engines और browsers web page के बारे में जानकारी प्राप्त करते है।

उदाहरण के लिए search engines <meta> tag द्वारा web page के author के बारे में जानकारी प्राप्त करते है और web browser <meta> tag द्वारा viewport जैसी information प्राप्त करते है जिससे उन्हें web page को सही ढंग से present करने में मदद मिलती है।
<meta> tags द्वारा निचे दी गयी information provide की जा सकती है।

  • Description – <meta> tag द्वारा आप web page का description provide कर सकते है। यह description search engines द्वारा search results में show किया जाता है। जब आपका web page search results में show होता है तो page title के निचे यही description show होता है। यदि आप <meta> tag द्वारा description define नहीं करते है तो search engines article के शुरू की कुछ lines को description के रूप में use करते है। 
  • Keywords – अपने web page से संबधित keywords की जानकारी आप <meta> tag द्वारा search engines को provide कर सकते है। Keywords search results में ranking के लिए महत्वपूर्ण होते है। Keywords से search engines को पता चलता है की किसी particular page पर किस topic से related information provide की गयी है।
  • Author – Web page के author की जानकारी भी <meta> tag द्वारा provide की जाती है। 
  • Last Modified – Web page को आखिरी बार कब modify किया गया था यह जानकारी भी आप <meta> tag द्वारा provide कर सकते है। 
  • Character Set – Document में use होने वाले character encoding की जानकारी भी आप <meta> tag द्वारा provide कर सकते है।

<meta> tag Search Engine Optimization (SEO) के दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही <meta> tag द्वारा आप अलग अलग sizes की screens पर अपने web page की presentation को control कर सकते है।

<meta> tag के बारे में एक महत्वपूर्ण बात ये है की इसे हमेशा head tag में ही define किया जाता है।


Syntax of HTML <meta> Tag

निचे HTML <meta> tag का general syntax दिया जा रहा है।


<meta attribute=”value”>
HTML में <meta> tag का कोई end tag नहीं है। लेकिन यदि आप XHTML में coding कर रहे है तो आपको इसे ending tag से close करना होगा।


Attributes of HTML <meta> Tag

<meta> tag के साथ available attributes के बारे में निचे बताया जा रहा है। 


  • charset – इस attribute द्वारा document की character encoding define की जाती है। 
  • content – इस attribute द्वारा name और http-equiv attributes की value define की जाती है। 
  • http-equiv – इस attribute से content attribute द्वारा define की गयी information के लिए आप header provide करते है। इस attribute की content-type, default-style और refresh possible values हो सकती है। 
  • name – इस attribute द्वारा meta-data का नाम define किया जाता है। इस attribute की application-name, author, description, viewport, keywords और generator possible values हो सकती है। 
 
<meta> tag के scheme attribute को HTML5 में remove कर दिया गया है। <meta> tag सभी global attributes को भी support करता है। 


Example  

निचे <meta> tag द्वारा web page का author और description define करने का उदाहरण दिया जा रहा है।


<!DOCTYPE html>
<html>
<head>

<meta name=”author” content=”Vipin Sharma”>
<meta name=”description” content=”Learn about HTML meta tag in Hindi.”>

</head>
<body>


<h1>Introduction to HTML</h1>

<p>HTML is very easy language.
One can learn it easily and use it quickly.
If you want to learn HTML in Hindi then
please visit Best Hindi Tutorials.</p>


</body>
</html>


Credit: www.besthinditutorials.com 
Introduction to HTML <meta> Tag Introduction to HTML <meta> Tag Reviewed by webmission on 10:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.